काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता -2023 में आपका स्वागत है

            सर्वविद्या की राजधानी भारत की सांस्कृतिक नगरी काशी सदियों से शिक्षा, साहित्य, धर्म, संगीत, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में पूरे विश्व का मार्गदर्शन करती आ रही है | काशी को हमेशा से शिक्षा और ज्ञान का वैश्विक केंद्र माना जाता रहा है, और यहाँ के लोगों ने अपने ज्ञान का परचम पूरे विश्व में फहराया है | हमारी गौरवमयी काशी को ईश्वर की कृपा से एक अत्यंत ही गौरवशाली एवं दूरदर्शी सांसद मिला है जो भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काशी का ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव है |

काशी के सांसद मा. प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा काशी की महानता व उसके महान इतिहास को संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ी को उससे अवगत कराने के उद्देश्य से “काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता” का एक वृहद् आयोजन किया जा रहा है | इस प्रतियोगिता के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ ही साथ आमजनों के लिए भी एक “काशी सांसद प्रश्नोत्तरी” (क्विज) का आयोजन किया जा रहा है | क्विज हेतु विभिन्न क्षेत्र के सक्षम लोगों के सहयोग से एक “पुस्तिका” (क्विज बुक)तैयार की गई है जो हमारे वेबसाइट व अन्य माध्यमों से सभी को उपलब्ध है | इस पुस्तक में काशी की कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, इतिहास, भूगोल, विकास, धरोहर इत्यादि 30 से भी ज्यादा विषयों पर विषयानुसार प्रश्नोत्तरी का निर्माण किया गया है, जो सभी के अवलोकनार्थ उपलब्ध है |

रजिस्ट्रेशन

QR Code: काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता -2023

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज) सम्बंधित अन्य विवरण (संक्षिप्त) निम्नलिखित हैं :

1- यह प्रतियोगिता निम्नलिखित 4 श्रेणियों में आयोजित की जायेगी :
i) कक्षा 8 तक के छात्र/छात्राओं हेतु
ii) कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं हेतु
iii) कॉलेज/विश्वविद्यालय स्तर के छात्र छात्राओं हेतु
iv) आम जन हेतु (वो सभी व्यक्ति जो स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय में नहीं हैं )

2- प्रतियोगिता हेतु पुस्तिका (क्विज बुक) सबके लिए उपलब्ध है
3- क्विज में पूछे जाने वाले प्रश्न मुख्यतः प्रश्नोत्तरी पुस्तिका (क्विज बुक) से ही होंगे
4- सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र (डिजिटल) दिया जाएगा
5- विजेताओं को विभिन्न श्रेणी और प्राप्त स्थान (रैंक) के अनुसार मेडल, ट्राफी, नगद पुरस्कार आदि प्रदान किये जायेंगे

6- प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक- 23.01.2024 से 03.02.2024 के मध्य किया जायेगा।

और पढ़ें

कार्यक्रम के उद्देश्य:

हम समस्त काशीवासियों से सविनय अनुरोध करते हैं कि इस अनोखी व अतिमहत्वपूर्ण प्रतियोगिता (क्विज) में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करें और हमारे गौरवशाली प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली संसदीय क्षेत्र काशी के इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाएं |
धन्यवाद

महत्वपूर्ण लिंक

परिचय

रजिस्ट्रेशन

नियम एवं शर्ते