नियम एवं शर्ते

     काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता-2024

विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, मंदिर, घाट, हस्तकलां, विभिन्न त्योहार, विकास कार्य एवं अन्य कई विषयों के कारण प्रसिद्व है। काशी पर कई साहित्यकारों एवं लेखको द्वारा विभिन्न पुस्तके भी प्रकाशित हुयी है और कई अन्य स्त्रोतों से काशी के विभिन्न विषयों पर लेख प्रकाशित हुये है। इसी कड़ी में एक अभिनव पहल के तहत का काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन लोकसभा वाराणसी क्षेत्र में किया जा रहा है। पूर्व में वाराणसी में इस तर्ज पर जी0-20 क्विज का आयोजन किया गया था जिसमें 01 लाख 15 हजार प्रतिभागियों  द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

 

  • प्रतियोगिता का आयोजन लोकसभा क्षेत्र के 03 विकास खण्ड सेवापुरी, अराजीलाईन एवं काशीविद्यापीठ के साथ सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा।
  • प्रतियोगिता हेतु एक प्रश्नोत्तर पुस्तिका तैयार की गयी है जिसमें 5000 से अधिक प्रश्न विभिन्न विषयों जैसे काशी के इतिहास, भूगोल, मंदिर एवं विकास कार्य आदि सम्मिलित है। इस पुस्तिका के माध्यम से यह प्रयास किया जायेगा कि सभी काशीवासियो को काशी के सम्पूर्ण विषयों के सम्बन्ध में परिपक्व किया जा सके।
  • प्रतियोगिता में पंजीकरण हेतु 01 वेब साइट पोर्टल एवं क्यू0 आर0 कोड भी तैयार किया गया है। 
  • प्रतियोगिताओं का आयोजन 04 विभिन्न श्रेणियों में किया जायेगा – कक्षा 01 से 08,    कक्षा 09 से 12, काॅलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र छात्रायें, अन्य सभी सामान्य नागरिक गण जो उपरोक्त 03 श्रेणियों में नहीं आते हो।
  • प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक- 23.01.2024 से 03.02.2024 के मध्य किया जायेगा। स्कूल एवं काॅलेजों के छात्र छात्राओं का आयोजन 03 स्तर पर – प्रथम स्कूल स्तर, द्वितीय विकास खण्ड एवं जोनल स्तर एवं तृतीय जिलास्तर पर आयोजित किया जायेगा। अन्य नागरिक गणों हेतु ग्रामीण क्षेत्र में प्रथम ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर, द्वितीय विकास खण्ड एवं जोनल स्तर एवं तृतीय जिलास्तर पर आयोजित किया जायेगा।
  • पहले 02 स्तरों में प्रतियोगित लिखित क्विज के रूप में आयोजित की जायेगी एवं तृतीय स्तर (जिलास्तर) की प्रतियोगिता बजर राउण्ड के माध्यम से नमो घाट पर आयोजित की जायेगी।
  • सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
  • विकास खण्ड/जोनल एवं जिलास्तर के प्रतियोगिता के विजेताओं को विजेता प्रमाण पत्र एवं मेडल, ट्राफी एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।
रजिस्ट्रेशन प्रश्नोत्तर पुस्तिका

महत्वपूर्ण लिंक

परिचय

रजिस्ट्रेशन

नियम एवं शर्ते